धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल में तेजी से बुकिंग हो रही है। यह ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को कोलकाता से दोपहर 1.55 बजे चलेगी और रात 9.05 बजे धनबाद तथा अगले दिन रात 11.30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी तरह 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 17 अप्रैल से 10 जुलाई के बीच हर शुक्रवार को रात 10.20 बजे ऋषिकेश से खुलेगी और अगले दिन रात 12.30 बजे धनबाद और सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के अलावा स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी की बोगियां जोड़ी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...