नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें कहा गया है कि कोलकाता में पुलिस ने तीन लोगों को लगभग नग्न अवस्था में कमर पर रस्सियां ​​बांधकर घुमाया। आयोग ने इस मामले में शहर के पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इस मामले में शहर के पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोलकाता के सरसुना इलाके में एक किशोर लड़के को प्रेमिका के साथ पकड़ा गया था। आरोप है कि इसके बाद लड़के, उसके पिता और एक दोस्त को नग्न होकर चलने के लिए मजबूर किया गया। मंगलवार को घटना की जांच के दौरान पुलिस इन तीनों को बिना शर्ट और सिर्फ शॉर्ट्स पहने इलाके में घुमाकर ले गई।आयोग ने कहा कि अगर मीडिया रिपोर्ट में दी गई बातें सच हैं, तो यह मानवाधिकारों से जुड...