बरेली, जुलाई 19 -- जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) पर कटघर-दलपतपुर स्टेशन के बीच तीन-चार युवकों ने पथराव कर दिया। जिससे दो कोच के शीशा टूट गये। यात्री बाल-बाल बचे। यात्री अनमोल गुप्ता के हाथ में पत्थर लगा, जिससे हाथ सूज गया। चीख पुकार मची तो मामले की सूचना कंट्रोल को दी गई। बरेली में आरपीएफ जीआरपी ने ट्रेन को चेक कराया। यात्रियों से घटना की जानकारी ली। इस मामले की जीआरपी ने यात्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच को मुरादाबाद भेज दिया। घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे की है। कोलकाता एक्सप्रेस (13152) मुरादाबाद स्टेशन से निकली। कटघर-दलपतपुर के बीच पहुंची। तभी ट्रैक के किनारे खेल रहे चार-पांच किशोरों ने पथराव कर दिया। एक के बाद एक कई पत्थर मारे। कोच बीएस-3 और एस-6 में लगा। दो पत्थर अलग-अलग कोच के विंडो शीशा पर लगे जिससे शीशा टूट गये। फतेहप...