नई दिल्ली, अगस्त 29 -- भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती। हालांकि श्रीलंका की टीम ने दोनों ही मैचों में भारत को अच्छी टक्कर दी। सोनल दिनुषा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उनके ही बदौलत श्रीलंका दूसरा मैच ड्रॉ करवाने में सफल रहा। हालांकि भारतीय टीम के पास कोलंबो टेस्ट मैच जीतने का पूरा मौका था लेकिन खराब निर्णय और गेंदबाजी की वजह से भारत को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। हालांकि मैच का नतीजा भारत के पक्ष में नहीं आने से उनके लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि अगर विराट कोहली मैदान पर होते तो मैच का नतीजा अलग होता। यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली से ऊपर बुमराह, सचिन नंबर-1; अश्विन ने चुना भारत का सबसे महान खिलाड...