कोर यूनिवर्सिटी में शुभम जुयाल ने छात्रों को किया प्रेरित
रुडकी, अगस्त 13 -- रुड़की, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कोर यूनिवर्सिटी में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल खेल ग्लासगो 2026 के रजत पदक विजेता और गोला फेंक खिलाड़ी शुभम जुयाल ने छात्रों को संबोधित कर उन्हें शिक्षा, खेल और जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी निदेशक डॉ. चारु जैन एवं कुलपति डॉ. अनुभा सिंह ने शुभम जुयाल का स्वागत किया। कुलपति ने उन्हें राष्ट्र का गौरव और उत्तराखंड की शान बताते हुए कहा कि प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्रों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.