कोर मुख्यालय में 89 रेलकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के प्रयागराज मुख्यालय में केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा समेत कुल 89 अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की गई। इस दौरान रक्त जांच, रक्तचाप और हृदय की जांच की गई। वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज अहमद ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में आहार विशेषज्ञ अर्पणा सक्सेना और चार अन्य चिकित्सा कर्मचारियों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.