कोर मुख्यालय में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन
प्रयागराज, अगस्त 13 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) मुख्यालय में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ। महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा की मौजूदगी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत गाकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह नेगी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर जेसी चौरसिया, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर डीवी सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर (कार्य) अर्पण कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र चौधरी समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदीप तिवारी ने तिरंगे और वंदेमातरम् के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर निकाली साइकिल रैली यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.