कोर के दो ग्रुप-बी पद जयपुर गए, काम और क्षेत्राधिकार भी ट्रांसफर
प्रयागराज, अगस्त 16 -- रेलवे बोर्ड ने केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर), प्रयागराज के सिविल विभाग के ग्रुप-बी के दो कार्यभारित पद उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर), जयपुर को स्थानांतरित करने की मंजूरी दी है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश में दोनों पदों के साथ उनसे जुड़े काम, क्षेत्रीय अधिकार और अनुमान भी उत्तर पश्चिम रेलवे को हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए दोनों पद सिविल विभाग के हैं। रेलवे बोर्ड के मुताबिक इन कार्यभारित पदों की अवधि 30 जून 2024 तक कोर की ओर से बढ़ाई गई थी। आगे इन पदों की अवधि बढ़ाने की जिम्मेदारी संबंधित रेलवे यानी उत्तर पश्चिम रेलवे की होगी। इसके लिए नवीनतम मानकों के अनुसार बजट का प्रावधान करते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। वहीं दूसरी ओर रेलवे बोर्ड में तैनात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.