बागपत, मार्च 5 -- बागपत। भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए गुरुवार को बागपत शहर में स्थित गेस्ट हाउस में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। दो सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। भाजपा में अब नए संगठन को लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष की कमान मिलने के बाद पहली बार नीरज शर्मा पहली कोर कमेटी की बैठक में सम्मिलित हुए। कोर कमेटी की बैठक इसलिए हुई कि जिले में भाजपा की एक मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। कोर कमेटी की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव शामिल हुए। नियत समय पर बागपत शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वह पहुंच गए थे। उनके साथ जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व ज...