कोर्स के बाहर से प्रश्न पूछने वाले विशेषज्ञ होंगे डिबार
प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) अंग्रेजी 2022 की भर्ती परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछने वाले विषय विशेषज्ञों को डिबार किया जाएगा। 125 प्रश्नों में से 29 प्रश्न (23 प्रतिशत से अधिक) पाठ्यक्रम से बाहर होने को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले को लेकर अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर भी अभियान चला रहे हैं।चयन आयोग ने इस मामले में हाईकोर्ट में किरकिरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है ताकि आगे इस प्रकार की विषम स्थिति पैदा न होने पाए। पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न पूछे जाने पर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं की थी। चयन आयोग के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि विवादित 37 प्रश्नों में से 29 को एक्सपर्ट कमेटी ने वास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.