कोर्स और नौकरी लगवाने के नाम पर बीस हजार की धोखाधड़ी,तीन पर केस
रामपुर, जून 5 -- रामपुर। मुरादाबाद के मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के भजनपुरी निवासी दिनेश से आईटी स्मार्ट प्लस कोर्स कराने के नाम पर बीस हजार रूपए लिए गए थे। इस दौरान नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया गया था। काफी दिनों तक कोर्स और नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रूपए वापस मांगे। आरोप लगाया कि इसी तरह आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। रूपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने स्मार्ट बैल्यू की मैनेजर दीक्षा राजपूत,एकाउंटेंट नीतू देवी और रिंकू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.