वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी। बीएचयू केंद्रीय कार्यालय के सामने बुधवार को इतिहास विभाग का एक छात्र बेमियादी अनशन पर बैठ गया। छात्र ने कहा कि कोर्सवर्क पूरा न होने की वजह से बिहार में सहायक प्रोफेसर पद पर उनकी जॉइनिंग अटक गई है। देरशाम तक छात्र को सुरक्षाकर्मी मनाते रहे मगर वह अपनी जगह से नहीं हटा। इतिहास विभाग के शोधार्थी श्यामल कुमार का कहना है कि उसने पीएचडी के लिए निर्धारित दो वर्ष का रेजिडेंशियल पीरियड पूरा कर लिया है, लेकिन अब तक उसका कोर्स वर्क नहीं कराया गया। छात्र ने बताया कि कोर्स वर्क लंबित रहने के कारण उनकी पीएचडी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है और इसका सीधा असर बिहार में मिली नौकरी पर पड़ रहा है, जबकि उसके साथ ही प्रवेश लेने वाले अन्य विभागों के शोधार्थी अपनी-अपनी नौकरियां कर रहे हैं। छात्र ने बताया कि इस संबंध में उसने कई ...