कोर्राकनक में नाला निर्माण पर उठे सवाल, जांच की मांग
फतेहपुर, जून 7 -- फतेहपुर। असोथर ब्लाक की ग्राम पंचायत कोर्राकनक में कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बिना टेंडर और इस्टीमेट के निर्माण कार्य शुरू कराने और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। निर्माण कार्य से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, हालांकि हिन्दुस्तान इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में प्रशासक व्यवस्था लागू होने के बावजूद प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक और ठेकेदार की मिलीभगत से डीएम की अनुमति के बिना नया निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। उनका कहना है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और निम्न गुणवत्ता की ईंटों व मसाले का प्रयोग हो रहा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.