अमरोहा, जुलाई 9 -- अमरोहा, संवाददाता। अपहरण के बाद चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंकने से जुड़ी वारदात में गुरुवार को अदालत ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई व 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। बुधवार को अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। यह हत्याकांड सिर्फ शक में अंजाम दिया गया था। दोषी कासिम ने मृतक शमशाद को एक बार अपनी भांजी से बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद से ही उसने शमशाद को दुनिया से ही ठिकाने लगाने की जिद ठान ली थी। बाद में मुनीश उर्फ मदनी की मदद से जिसे अंजाम दिया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: शमशाद हत्याकांड में दो दोषी करार, सजा पर फैसला आजहत्याकाण्ड का विवरण हत्याकांड अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार से जुड़ा था। 21 जून 2018 को गांव के ही रहने शम...