कोर्ट से स्टे मिलने के बाद वरिष्ठ सहायक बहाल
पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय में करोड़ों के घोटाले के मामले में एक नया मोड आ गया। प्रकरण के अंतर्गत निलंबित चल रहे वरिष्ठ सहायक विमल कुमार वर्मा को हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया। कोर्ट के निर्देश पर वरिष्ठ सहायक विमल ने डीआईओएस कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। गौरतलब है कि विभाग द्वारा विमल कुमार वर्मा पर बिल लिपिक की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करने और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल ने 16 मार्च 2026 को निलंबित कर दिया था। इस निलंबन आदेश के खिलाफ वरिष्ठ सहायक विमल कुमार वर्मा ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका संख्या 7876/2026 दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने विमल कुमार वर्मा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.