कोर्ट से लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर बेल्ट से पीटा, शिकायत
अमरोहा, जून 4 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर की मढ़ैया निवासी चंद्रपाल उर्फ चंद्रदोष पुत्र नेक्सा सिंह ने पुरानी रंजिश के तहत कई लोगों पर हमला बोलकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। चंद्रपाल का कहना है कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह कोर्ट परिसर से तारीख कर बाइक से गांव लौट रहा था। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के तीसरे मील के पास घात लगाए बैठे हमलावरों से बाइक रोककर मारपीट कर दी। बेल्ट से बुरी तरह पीटा। आरोप के मुताबिक कान से तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी भाग निकले। यह भी पढ़ें- घर के बाहर सो रहे युवक पर हमला, पट्टीदारों पर संदेह पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.