कोर्ट से लौट रहे मामी-भांजे को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत, भांजे की हालत गंभीर
मुंगेर, जून 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर-जमालपुर मार्ग पर सोमवार को फिर रफ्तार का कहर बरपा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मस्जिद मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मामी-भांजे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : मुंगेर में ट्रक की टक्कर से मामी की मौत, भांजा गंभीरजेल में भाई से मिलकर लौट रहे थे घरः मृतका की पहचान हवेली खड़गपुर निवासी मनोरमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोरमा देवी सोमवार सुबह अपने भांजे दीपक कुमार के साथ मुंगेर कोर्ट आई थीं। बताया जा रहा है कि दीपक का चचेरा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.