पीलीभीत, मई 12 -- माधोटांडा/कलीनगर। कोर्ट में पत्नी को खर्चा देने के बाद लौटे युवक का शव स्टेशन के पास पड़ा मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने के बाद उसकी जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई के रहने वाले महेश कुमार पुत्र रामचंद्र की ससुराल शाहगढ़ में है। महेश कुमार का पत्नी सुषमा से विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को महेश चल रहे विवाद की तारीख लेने पीलीभीत कोर्ट गया था। वहां उसने खर्चे के 93 हजार रुपए जमा किए। उसके बाद खटीमा जाने की बात कहकर पीलीभीत रुक गया। मंगलवार को महेश का शव शाहगढ़ स्टेशन के पास एक धर्मिक स्थल पर पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ...