गंगापार, अप्रैल 10 -- लोअर कोर्ट से बाइक से लौट रहे लालापुर थाने के पैरोकार को घूरपुर के भीटा कंजासा रोड पर एक मैजिक पर सवार होकर जा रहे युवकों द्वारा बार बार बाइक को ओवर टेक कर बाइक को आगे जाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा था। जब पैरोकार ने विरोध किया तो मैजिक से उतरे युवकों ने पैरोकार से बदसलूकी शुरू कर दी। इस बीच लोग आए तो आरोपी भाग खड़े हुए। पैरोकार की सूचना पर लालापुर और घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो वहां से आरोपी नहीं मिले। एक आरोपी को पुलिस ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया और थाने ले आकर विधिक कार्रवाई की। बताते चले कि लालापुर थाने में पैरोकार के पद पर नियुक्त कांस्टेबल किशन गुप्ता लोवर कोर्ट की पैरोकारी करते हैं गुरुवार की देर शाम वह रोज की तरह कोर्ट के कार्य को कर के लालापुर थाने की ओर जा ...