मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 4 -- थाना सिविल लाइन पुलिस की संधावली कट के पास स्कूटी सवार 15 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड हो गयी। पुलिस की गोली लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तार इनामी फर्जी तरीके से कोर्ट से जमानत कराकर फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से एक स्कूटी व तमंचा बरामद किया है। गुरुवार देर शाम थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि संधावली कट के पास एक स्कूटी सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाश की घेराबंदी की। अचानक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी फिरोज निवासी तल्हेडी थाना देवबंद पुलिस की गोली लगने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.