गिरडीह, जून 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना कांड संख्या 169/16 के तहत मारपीट के मामले में गिरिडीह कोर्ट से फरार चल रहे वारंटी मकडीहा गांव के मितन साव को पुलिस गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने उक्त जानकारी दी। बताया कि कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट एवं वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में धर पकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें मौके पर से उक्त वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News फुल्लीडुमर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया, एक घर में हुई कुर्की-जब्ती यह भी पढ़ें- Siwan News पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...