भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। पेशी के दौरान सोमवार की शाम पुलिस कस्टडी से फरार 25 हजार का इनामी मंगलवार की सुबह दबोचा गया। एसपी ने विवेचक समेत तीन जवानों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ ज्ञानपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। बता दें कि औराई थाना क्षेत्र के उगापुर नहर से सौ मीटर दूर ज्ञानपुर की ओर 25 हजार के इनामी शिवम भारतीय निवासी पीरकाजी थाना फूलपुर, प्रयागराज एवं मोनू तिवारी निवासी महाराज की चकिया थाना थरवई, प्रयागराज को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दबोचा था। शिवम भारतीय के बाएं पैर में घुटने के नीचे पुलिस की गोली लगी थी। सीएचसी औराई में इलाज के बाद उसे सोमवार की देर शाम अनामिका चौहान, सिविल जज सीनियर डीविजन सेकेंड के कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनके आवास पर आरोपित को ले जाया जा रहा था। पुलिस गाड़ी में बैठाने...