समस्तीपुर, मार्च 11 -- समस्तीपुर । दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस के सहयोग से शहर के कर्पूरी बस स्टैंड से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कल्याणपुर के सिमरिया भिंडी के सिखल उर्फ श्रृखल सहनी के पुत्र कैलाश सहनी के रूप में की गई है। समस्तीपुर व दरभंगा के पुलिस के अलावे उक्त शराब तस्कर कैलाश सहनी पर सिल्लीगुड़ी में भी कई मामले दर्ज है। उक्त शराब तस्कर पर एक दर्जन से अधिक अपराधिक व शराब अधिनियम से जुड़े मामले दर्ज है। इसमें से कई मामलों में वह बेल पर बाहर था तो कई मामलों में फरार चल रहा था। कल्याणपुर थाने से जुड़े एक शराब मामले में वह समस्तीपुर कोर्ट में तारीख पर आया था। इस बीच दरभंगा पुलिस को जानकारी मिली। सूचना पर दरभंगा युनिवर्सिटी थाने की पुलिस समस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.