कोडरमा, मई 13 -- चंदवारा। कोडरमा न्यायालय ने मंगलवार को एक मामले में सुनवाई पूरी करते हुए दो आरोपियों को रिहा कर दिया। रिहा होने वालों में चंदवारा प्रखंड के उरवां निवासी वीरेंद्र पासवान और जीतन यादव शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कोरोना काल के दौरान धार्मिक स्थल में बकरे की बलि देने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को राहत देते हुए रिहा करने का आदेश दिया। इस फैसले के बाद परिजनों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...