नई दिल्ली, फरवरी 28 -- शराब घोटाला केस में कोर्ट से आरोप मुक्त होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साथी नेता मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद सुनीता केजरीवाल ने कहा कि जनता व बजरंग बली के आशीर्वाद और बाबा साहब के बनाए संविधान की बदौलत कोर्ट से हम सभी को न्याय मिला। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिनके ऊपर संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद हो, उनको डराना और हराना नामुमकिन है। अपनी धर्मपत्नी सुनीता एवं पार्टी के अन्य साथियों के साथ आज कनॉट प्लेस स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.