अमरोहा, मई 14 -- अमरोहा, संवाददाता। नौगावां सादात में 37 साल पूर्व एक टेंपो स्टैंड के विवाद में शिया-सुन्नी मसलक के लोगों के बीच भड़की हिंसा से जुड़े मुकदमे में बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट के समक्ष दोनों पक्ष से जुड़े अधिवक्ता ने अपनी-अपनी दलीलें पेश की, मामले में कोर्ट ने एक आरोपी की मौत से संबंधित रिपोर्ट तलब करते हुए तारीख दे दी। मामले में अगली सुनवाई अब 23 मई को की जाएगी। बवाल में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने तत्कालीन नगर पंचायत चेयरमैन समेत करीब 65 लोगों पर आरोप तय कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इन मुकदमों में नामजद कई आरोपियों की अब तक मौत भी हो चुकी है।17 अगस्त 1989 की दोपहर कस्बा नौगावां सादात में शिया-सुन्नी पक्ष के लोगों के बीच एकाएक ही हिंसा भड़क उठी थी। जिसका कारण एक विवादित टेपों स्टैंड बना था, ...