कोर्ट से : रहरा के चर्चित सपा नेता इशरत अली की हत्या में अदालत में सुनवाई आज
अमरोहा, जुलाई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। रहरा से जुड़े चर्चित सपा नेता इशरत अली की हत्या से संबंधित मामले में अदालत में मंगलवार को सुनवाई होगी। मुख्य आरोपी नाजिम अभी जेल में है, जबकि अन्य हत्यारोपियों जमानत पर हैं। ट्रायल के बीच अदालत में दोनों ओर से गवाही जारी है। जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी 2025 को रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी सपा नेता इशरत अली की ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में इशरत अली के भाई राहत अली की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान पति नाजिम, कमर, रईस उर्फ छोटू, आकिब, नाहिद खां तथा गांव शकरगढ़ी निवासी विकार अहमद समेत अन्य आरोपियों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसके पीछे की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश थी। दरअसल, नाजिम को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.