अमरोहा, मार्च 30 -- अमरोहा, संवाददाता। दहेज हत्या के मामले में अदालत ने पति को आठ साल जेल की सजा सुनाई तथा आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी पति को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र से जुड़ा था। साल 2018 में बीवड़ा कलां गांव निवासी मोहन की शादी क्षेत्र निवासी कलुवा सिंह की बेटी रिंकी से हुई थी। शादी के बाद से ही मोहन अतिरिक्त दहेज को लेकर रिंकी को प्रताड़ित करता था। परेशानियों के बीच रिंकी ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। 23 मई 2023 की रात पति से झगड़े के बाद रिंकी ने फंदे पर लटककर जान दे दी थी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।पुलिस ने रिंकी के पिता कलुवा की तहरीर पर मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.