अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा, संवाददाता। जानलेवा हमले के छह साल पुराने मुकदमे में अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया। नौ दोषियों को सात-सात साल कैद की सुनाई तथा 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मामले में एक आरोपी रशीद जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार चल रहा है जबकि मुख्य आरोपी एजाज हैदर की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी।29 दिसंबर 2020 की घटना कस्बा नौगावां सादात से जुड़ी थी। मोहल्ला गूला तालाब की निवासी शमीम फात्मा परिवार के लोगों के साथ प्लॉट पर मजदूरों से काम करा रही थीं। उसी दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे आरोपियों ने हमला कर दिया था। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमला और बलवा में नौ लोगों को दस दस साल की सजा हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से इरफान हैदर लहूलुहान हो गए थे। मेडिकल में उनकी चोट प्राणघातक होने की पुष्टि की गई थी। मारपीट मे...