कोर्ट से : चोरी की बाइक और चाकू रखने में संभल के युवक को चार साल की जेल
अमरोहा, सितम्बर 25 -- अमरोहा। चोरी की बाइक और चाकू रखने के मामले में अदालत ने संभल निवासी तहसीन को चार साल जेल की सजा सुनाई। 6500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला 12 मई 2019 का है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक अमरोहा शहर कोतवाली पुलिस की टीम टीपी नगर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नौगावां सादात रोड की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक मोड़कर वापस भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम तहसीन और पीछे बैठे युवक की पहचान तबारक निवासी नहरौली थाना असमोली जिला संभल के रूप में हुई थी। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद हुआ। बाइक के कागजात मांगे तो दोनों कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों की निशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.