अमरोहा, मई 18 -- अमरोहा, संवाददाता। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण करने से जुड़े केस में अदालत ने मुरादाबाद के दोषी को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दोषी जमानत पर था, अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। साल 2023 का यह मामला अमरोहा देहात थाने से जुड़ा था। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद मुरादाबाद जिले के मझौली निवासी सौरभ ने महिला को शादी का झांसा देते हुए अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं अमरोहा कचहरी में उसकी मांग में सिंदूर भरकर नोटरी से एक स्टांप पर शादी का ड्राफ्ट तैयार करा लिया। इसके बाद वह खुद को पति बताने लगा। लंबे समय तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ में रहे, फर...