वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, संवाददाता। अमेरिका की ब्राउन यूनवर्सिटी में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी की प्रभु श्रीराम पर की गई टिप्पणी के खिलाफ दाखिल निगरानी अर्जी पर सोमवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में पर सुनवाई हुई। विपक्षी के उपस्थित न होने पर अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की गई है। प्रकरण के अनुसार अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। कहा गया कि नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी अमेरिका के बोस्टन में 21 अप्रैल को पहुंचे थे। यहां ब्राउन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ सेशन में राहुल गांधी ने श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिये थे। यह भी पढ़ें- श्रीराम पर टिप्पणी के मामले में सुनवाई छह मई उन्होंने भगवान राम को 'पौराणिक' बताया था और उस युग की बताई जाने वाली क...