कोर्ट रोड पार्किंग मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस तैनाती का आदेश
धनबाद, मई 15 -- धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में चल रही पार्किंग समस्या पर झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रशासन को तत्काल प्रभाव से नए पार्किंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार अस्थायी पार्किंग व्यवस्था लागू की जा रही है। धनबाद बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने अदालत को अवगत कराया कि पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनाती बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- धनबाद सिविल कोर्ट पार्किंग स्थल पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश अदालत ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई का आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.