कोर्ट रोड पर फेंसिंग चोरी करने पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर की प्रमुख कोर्ट रोड की फैसिंग को चोरी करने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारी की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और फेंसिंग चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेंसिंग का विकास पुलिस के मुताबिक, एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र कुमार ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि कोर्ट रोड के दोनों ओर हरित पट्टी विकसित करने और सौंदर्यीकरण के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण कराया गया था। पौधों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे फेंसिंग और फेंसिंग पोस्ट लगाए गए थे। लेकिन क्षेत्र में रह रहे कुछ लोगों और असामाजिक तत्वों ने फेंसिंग को नुकसान पहुंचाते हुए बड़ी संख्या में पोस्ट उखाड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.