कोर्ट रोड का मुख्य मार्ग पांच दिन से बंद, फरियादियों और अधिवक्ताओं को परेशानी
रुडकी, जून 24 -- रुड़की, संवाददाता। कोर्ट रोड को जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा है। जेल की ओर से नई कचहरी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नल की पुलिया बनाने का काम चल रहा है। इसके चलते यह मार्ग पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। उपकारागार के बराबर से रामनगर नई कचहरी को जाने वाला मुख्य मार्ग पांच दिन से बंद पड़ा है। नाले की पुलिया निर्माण कार्य होने ये यह मार्ग बंद है। इससे लोगों को रामनगर चौक की ओर से होकर वैकल्पिक रास्तों से कोर्ट पहुंचना पड़ रहा है। इससे न केवल समय अधिक लग रहा है, बल्कि रामनगर चौक और आसपास के इलाकों में वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ गया है। सुबह और दोपहर के समय यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.