बस्ती, जून 28 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी फरहत जहां (24) पुत्री मकसूद आलम ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र मे कहा गया है कि उसका इसी गांव के कमरूद्दीन के बेटे मो. कैफ से सात-आठ साल से प्रेम संबंध था। वादे के अनुसार वह शादी से इनकार करने लगा तो वह बीते 28 जनवरी को थाने पर शिकायत की गई तो मुकदमे से बचने के लिए 10 जून को कोर्ट मैरिज हुआ। इससे नाराज ससुरालियों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा। पिता मकसूद आलम ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने दोनो पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया गया, लेकिन पुलिस के जाने के बाद फिर से मारने पीटने लगे। यह भी पढ़ें- दूसरी शादी की तैयारी करने वाले सीआरपीएफ जवान समेत तीन पर मुकदमा यह भी पढ़ें- विवाहिता से जेठ ने किया दुष्कर्म...