बागपत, मई 3 -- खेकड़ा। कोर्ट मैरिज कर पति संग गाजियाबाद में रह रही विवाहिता को परिजनों ने प्यार भरी बातें कर शुक्रवार शाम रटौल बुला लिया। रात में भाई ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला बोला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। अस्पताल में उसे उपचार भी दिलवाया। रटौल कस्बे की एक युवती के पड़ोस के युवक से प्रेम संबंध बन गए थे। पता चलने पर परिजनों ने उस पर युवक से मिलने की बंदिश लगा दी थी। पिछले दिनों मौका पाकर दोनों प्रेमी प्रेमिका घर से फरार हो गए और कोर्ट मैरिज कर गाजियाबाद में रहने लगे। यह भी पढ़ें- भतीजी से बात करने पर चाचा ने युवक को पीटा शुक्रवार को युवती को उसके परिजनों ने बहला-फुसलाकर रटौल बुला लिया। रात में भाई ने उस पर डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गई। आरोप है हमले के दौरान उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया। मौ...