बाराबंकी, जून 19 -- बाराबंकी। जिला सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर दूसरे धर्म की युवती को लेकर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक समुदाय के युवक को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। युवक पर दूसरे धर्म की युवती को बहला-फुसलाकर शादी करने और धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप है। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और युवती के साथ नगर कोतवाली पहुंचाया। बाद में दोनों को रामनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक की पिटाई से कचहरी में मचा हड़कंप: सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उस समय हंगामा मच गया जब कुछ अधिवक्ताओं ने एक युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में भीड़ जुट...