कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक की कचहरी में पिटाई, धर्मांतरण के आरोप में मुकदमा
बाराबंकी, जून 19 -- बाराबंकी। जिला सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर दूसरे धर्म की युवती को लेकर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक समुदाय के युवक को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। युवक पर दूसरे धर्म की युवती को बहला-फुसलाकर शादी करने और धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप है। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और युवती के साथ नगर कोतवाली पहुंचाया। बाद में दोनों को रामनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक की पिटाई से कचहरी में मचा हड़कंप: सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उस समय हंगामा मच गया जब कुछ अधिवक्ताओं ने एक युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- कोर्ट मैरिज के चक्कर में युवक की हो गई धुनाई, कच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.