कोर्ट मैरिज करने पहुंची युवती,परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर पीटा,रेप में गया जेल
गोरखपुर, मई 17 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने गोरखपुर पहुंची। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजन वहां पहुंच गए। इस पर युवक-युवती दोनों न्यायालय परिसर से भागकर देवरिया जाने वाली बस में बैठ गए। बस का पीछा कर रास्ते में परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया था। युवती की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज कर युवक को जेल भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज क्षेत्र की 30 वर्षीय युवती का गांव के ही प्रदीप यादव से प्रेम संबंध था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दोनों गोरखपुर न्यायालय में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे थे। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.