जमशेदपुर, जून 17 -- जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय में 29 जून सोमवार से सभी तरह के न्यायिक कार्य दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। अधिवक्ता राजहंस तिवारी ने बताया कि, मॉर्निंग कोर्ट 27 जून तक चलेगा। 28 जून रविवार है और सोमवार 29 जून से कोर्ट का समय बदल जाएगा। एसडीओ कोर्ट में भी सुनवाई के समय में 29 जून से बदलाव होगा। जिला न्यायालय में 6 अप्रैल और एसडीओ कोर्ट में 9 अप्रैल से न्यायिक कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...