बगहा, जून 10 -- बेतिया,हिंदुस्तान संवाददाता। कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, एवं संदिग्ध आचरण के मामले में एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बेतिया जिला बल में तैनात सिपाही परमानंद रजक एवं रंजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोर्ट में होस्टाईल होने पर पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनो को निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने विगत दिनों अभियोजन पदाधिकारियों, लोक अभियोजक एवं अन्य अधिकारियों के साथ न्यायालय में चल रहे विचारण के मामलो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जानकारी प्राप्त हुयी कि वर्ष 2024 में सिकटा में पदस्थापित सिपाही परमानंद रजक एवं रंजीत कुमार की गवाही कोर्ट में थी। सिकटा के एक मामले में वे साक्षी थे। साक्ष्य देने के समय इन दोनो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.