गिरडीह, जुलाई 1 -- गिरिडीह। डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को गिरिडीह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में हाजिर हुए। डुमरी विधायक बिना अनुमति के बनियाडीह में चुनावी सभा करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी में अदालत में हाजिर हुए। यह प्राथमिकी गिरिडीह के तत्कालीन अंचलाधिकारी मो असलम की शिकायत पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 101/24 के तहत दर्ज की गई थी। मामले में जयराम महतो के अलावा अकिल अख्तर, फरजान खान, रंजीत यादव, रॉकी नवल उर्फ नवलजीत शर्मा एवं अबरार हुसैन उर्फ रॉकी शेख के विरूद्ध अदालत में पुलिस ने आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है। अदालत ने जयराम के हाजिरी के बाद इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 01 अगस्त 2026 निर्धारित की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News डीबी चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए छह और उपाध्यक्ष के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में

हिंदी हिन्द...