कोर्ट में हाजिर नहीं हुए शहर कोतवाली थानाध्यक्ष
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार की अदालत ने शहर कोतवाली थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी तलब किए जाने के बाद भी हाजिर नहीं हुए। इस पर शहर कोतवाली थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए चार अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय कर दी गयी है। कोर्ट की ओर से विभिन्न मामलों में आदेशिकाओं का तामीला कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। इसके बाद भी इस पर शहर कोतवाली थानाध्यक्ष की ओर से गौर नहीं किया गया। इस पर अदालत की ओर से शुक्रवार को सुबह थानाध्यक्ष को 3:30 बजे तक तलब किया गया था। न्यायालय की ओर से विपक्षी के मोबाइल व्हाटसएप पर थाने के पैरोकार दीपक सैनी के माध्यम से नोटिस प्रेषित किया गया। साथ ही दूरभाष से भी सूचना करवायी गयी। इसके बाद भी दर्शन सिंह सोलंकी शाम 4:30 बजे तक न्यायालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.