लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ। जमानत प्रार्थना पत्र, रिट याचिकाओं और अन्य अपीलों के मामले में कोर्ट में समय से आख्या न भेजने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने कुछ समय पहले इस बारे में नाराजगी व्यक्त की थी। इस पर ही डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस कमिश्नरों व कप्तानों को पत्र लिखकर लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा है। हाईकोर्ट की रिट याचिकाओं पर समय से आख्या उपलब्ध कराने के लिए एसपी व एएसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया था। पर, कोर्ट में समय से आख्या नहीं पहुंची। डीजीपी ने अपने पत्र में लिखा है कि समय से आख्या कोर्ट में उपलब्ध न कराने के मामले में बार-बार सामने आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी इस मामले में लापरवाह मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.