मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कचहरी परिसर में शादी करने पहुंचे प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। उसने भाई और तीन चाचा के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। सभी आरोपित फिलहाल फरार हैं। पीड़िता सरैया थाना क्षेत्र के मानिकपुर इलाके की रहने वाली है। शनिवार की दोपहर वह अपने प्रेमी विक्रम कुमार के साथ कचहरी परिसर में पहुंची थी। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जैसे ही दोनों कचहरी परिसर में पहुंचे कि उसके बड़े भाई कुणाल कुमार ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ता देख विक्रम के पिता मनोज पासवान ने बीच-बचाव की कोशिश की। युवती को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन युवती के भाई कुणाल कुमार और उसके तीन चाचा प्...