मैनपुरी, जून 2 -- कस्बा स्थित विधूना चौराहे पर लंबे समय से चल रहा एक प्लॉट का विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराने और उसे रोकने पहुंची महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। विधूना चौराहे पर स्थित एक कीमती प्लॉट को लेकर दो पक्षों में काफी समय से मालिकाना हक का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में इसे लेकर कई बार कहासुनी भी हो चुकी है और वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे, एक पक्ष ने कोर्ट के आदेशों की परवाह न करते हुए विवादित प्लॉट पर अवैध रूप से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इसकी जानकारी होते ही दूसरे पक्ष की 40 वर्षीय हेमलता प...