शामली, मार्च 6 -- कोर्ट में भू विवाद का मामला लंबित होने के बावजूद आरोपियों द्वारा जबरन निर्माण कराने का आरोप लगा है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव भूरा निवासी निराश्रित महिला शकील ने बताया कि उसके ससुर के नाम गांव में जमीन थी। वर्ष 2006 में गांव के ही कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करा लिया था। ससुर की मृत्यु के बाद जमीन में उसका और उसके दो बेटों का नाम वारिस के रूप में दर्ज हो गया था। आरोप है कि वर्ष 2023 में आरोपियों ने फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम दाखिल-खारिज करा ली। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर उसने कोर्ट में वाद दायर कर दिया। महिला का आरोप है कि होली की छुट्टियों में कोर्ट बंद होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उसने डायल-112 पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.