कोर्ट में मामला फिर भी ढहा दिया मकान, दबंगों ने चला दी जेसीबी
सिद्धार्थ, जून 28 -- घोसियारी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के असनार खास गांव में शनिवार सुबह कथित दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित अफजल का आरोप है कि भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी मन्नान और उसके पुत्र ने जेसीबी लगाकर उसका मकान गिरा दिया। उसका कहना है कि घटना के समय परिवार घर में मौजूद था और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घर का सामान मलबे में दब गया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में आरोपियों ने दूसरे पक्ष का घर व दुकान उजाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाना शिवनगर डिड़ई में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मकान गिराने के साथ आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.