सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- सुलतानपुर। अपहरण और दुराचार की शिकार पीड़िता मंगलवार को पॉक्सो जज नीरज श्रीवास्तव की कोर्ट में गवाही देने पहुंची। बचाव पक्ष के वकील रवि शुक्ल ने बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए सीलबंद बयान को अभियोजन पक्ष ने पेश नहीं किया जिस कारण बयान पूरा नहीं हो सका। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक जुलाई 2025 को हुई घटना में अमेठी थाना क्षेत्र का महशो निवासी हंसराज कश्यप आरोपी है। कोर्ट ने शेष साक्ष्य के लिए तीन अगस्त की तारीख नियत की है। यह भी पढ़ें- आरक्षी से दुराचार मामले की सुनवाई लम्बित यह भी पढ़ें- Banda News: किशोरी बोली-मर्जी से शादी की, आरोपी को मिली जमानत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...